शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर बोला हमला, कहा- वे कुंठित लग रहे हैं, इसलिए इस तरह की...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे कुंठित लग रहे हैं, इसलिए इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ के हाल के बयानों के संदर्भ में कहा कि वे कुंठा वाले बोल, बोल रहे हैं। कभी वो भावी मुख्यमंत्री हो जाते हैं, तो पंचांग पढ़ते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है। देख लूंगा। निपटा दूंगा, पीस दूंगा, कल के बाद परसों आता है। 

ये भी पढे़ं- दिल्ली के सरकारी स्कूलों को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहते हैं: केजरीवाल

चौहान ने कहा, कमलनाथ जी आप बुजुर्ग नेता हैं। कम से कम संयम का परिचय दीजिए। गली में खड़ा कोई कार्यकर्ता ऐसी भाषा बोल दे तो तो ठीक है। नहीं तो मैं देख लूंगा। निपटा दूंगा, ये क्या कोई सीजन्ड नेता बोलता है क्या। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का वचनपत्र भी ढोंग पत्र है। आजकल वे रोज एक ट्वीट कर देते हैं। कर्जा माफ, सबको रोजगार। जब वे सत्ता में थे, वचनपत्र पूरे नहीं किए उन्होंने। और अब फिर से ढोंग कर रहे हैं। सपने दिखा रहे हैं। क्या क्या किया जा सकता है, लिख दो। उन्हें करना तो कुछ है नहीं। मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। 

दरअसल राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में जुटी हैं। कमलनाथ ने हाल के दिनों में राज्य में अनेक जिलों में दौरे किए और वे राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भोपाल में संगठन संबंधी बैठकें भी लगातार कर रहे हैं। कमलनाथ ने आज ही यहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ''वचनपत्र'' तैयार करने संबंधी बैठक की है।

ये भी पढे़ं- त्रिपुरा: माकपा-कांग्रेस गठबंधन में शामिल नहीं होगी तृणमूल, छह फरवरी को ममता करेंगी दौरा 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज