किच्छाः स्कूटी पैराफिट से टकराई, महिला गार्ड की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। रुद्रपुर में ड्यूटी के बाद सितारगंज जा रही महिला सिक्योरिटी गार्ड स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल किच्छा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम सिसौना बरवा बाग, सिडकुल, सितारगंज निवासी 30 वर्षीय नेहा माही पुत्री किशोर चंद रुद्रपुर में महिला गार्ड के पद पर तैनान थी। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम नेहा ड्यूटी करने के बाद रुद्रपुर से अपनी स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरी क्षेत्र में नेहा की स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा टकरा गई। महिला को घायल देखकर किसी राहगीर ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। 

Also read: काशीपुर: पैसेंजर ट्रेन के आगे लेटा किशोर, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान  - Amrit Vichar

संबंधित समाचार