रुद्रपुर: दो किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर पुलिस ने अफीम की खेप को खपाने आ रहे दो सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो किलोग्राम अफीम बरामद की। जिसकी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है। बताया कि पकड़े गए आरोपी सीमावर्ती इलाकों से अफीम की तस्करी कर गदरपुर के आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

मंगलवार को एनडीपीएस प्रकरण का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी काशीपुर अभय प्रताप सिंह और सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 23 जनवरी की देर शाम गदरपुर थाना अध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस पार्टी के साथ सकैनिया मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि यूपी बार्डर अब्दुल्लानगर सकैनिया के समीप सामने से आ रही एक कार ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की।

संदेह होने पर पुलिस ने कार का पीछा कर उसके रुकवाया और उनके अंदर बैठे कुलदीप सिंह निवासी चंदुआ नगला खजुरियां रामपुर व अजमेर सिंह निवासी ग्राम इंटगा बैरमनगर खजुरियां को हिरासत में ले कार की तालाशी ली तो दो किलोग्राम के करीब अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सीमावर्ती इलाके मुशर्रफागंज खजुरियां के अमन नाम के व्यक्ति से अफीम खरीदकर महंगे दामों पर आसपास के इलाकों में बेचते हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई दो किलोग्राम अफीम की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दस लाख के करीब है।

संबंधित समाचार