ICC Awards 2022: आईसीसी की महिला वनडे टीम का एलान, तीन भारतीय को मिली जगह... हरमनप्रीत बनीं कप्तान
दुबई। भारत की स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को आईसीसी वर्ष की महिला एक दिवसीय क्रिकेट टीम में चुना गया है । वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में नाबाद 74 रन बनाने वाली मंधाना ने 2022 में एक शतक और छह अर्धशतक बनाये । उन्होंने न्यूजीलैंड में विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 123 रन की पारी खेली।
इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होव में 91 रन बनाये और फिर 40 तथा 50 रन की पारियां खेली । भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दो शतक और पांच अर्धशतक बनाये । तेज गेंदबाज रेणुका ने 2022 में सात मैचों में 18 विकेट लिये । उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 28 रन पर चार विकेट चटकाये । दक्षिण अफ्रीका की तीन क्रिकेटरों को भी आईसीसी वनडे टीम में जगह मिली है । इनमें बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट , तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका और शबनम इस्माइल शामिल हैं ।
आईसीसी वर्ष की महिला वनडे टीम :
एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी (आस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, रेणुका सिंह (भारत), लौरा वोल्वार्ट, अयाबोंगा खाका, शबनम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), नेट स्किवेर , सोफी एक्सेलेटोन (इंग्लैंड), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) ।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 386 रन का टारगेट, रोहित-गिल की शतकीय पारी का दिखा कमाल
