हल्द्वानी: एक ने फांसी लगाई, दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी , अमृत विचार। बागेश्वर की रहने वाली एक महिला ने फांसी लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में एसटीएच लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में घर से काम पर निकला एक युवक सड़क पर घायल मिला। जिसने एसटीएच में दम तोड़ दिया। 
 

मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के मुताबिक हेमा देवी (43) पत्नी बलवंत सिंह निवासी गोगिना कपकोट बागेश्वर सोमवार को घर के पास ही फंदे से लटक गई थी। आनन-फानन में परिजन उसे एसटीएच ले आए। यहां उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। वहीं, प्रशांत कुमार मंडल (33) पुत्र शिव दत्त मंडल निवासी नेताजी नगर दिनेशपुर डाबर फैक्ट्री में काम करता था।

रविवार को वह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन उसे फैक्ट्री के बाहर घायल अवस्था में पाया गया। परिजन उसे एसटीएच ले आए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार