बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इम्फाल। मणिपुर के थौबल जिले में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह क्षेत्री इलाके में उनके आवास के द्वार के पास हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें-  WFI Controversy: सरकार की बनाई समिति से पहलवान नाखुश, बजरंग और विनेश बोले- इसे भंग कर बने नई कमेटी

उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार में आए और सिंह पर काफी करीब से गोली चला दी। पचास वर्षीय व्यक्ति के सीने में गोली लगी और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सी. चिदानंद सिंह ने बताया, हम इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें-  केंद्र न्यायपालिका पर ‘कब्जा’ करना चाहता है, जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी : केजरीवाल

 

संबंधित समाचार