बरेली: एक लगाओ 80 पाओ बोलकर जुआ खिलाने वाले गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में एक रुपये लगाओ 80 पाओ बोलकर जुआ खिलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पुलिया के नीचे दर्जनों जुआरियों को इकट्ठा कर जुआ खिलाने का काम करते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मछली मार्केट निवासी मो. राशिद और कटघर निवासी मुजफ्फ्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्चों को भी लालच देकर जुआ खिलाते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: टप्पेबाजों ने फार्मा कंपनी के निदेशक के सूटकेस से उड़ाए 1.50 लाख, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार