जो बाइडेन समझते हैं कि छंटनी का सीधा असर परिवारों पर पड़ सकता है: White House

जो बाइडेन समझते हैं कि छंटनी का सीधा असर परिवारों पर पड़ सकता है:  White House

वाशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि छंटनी का सीधा असर परिवारों पर पड़ सकता है। गौरतलब है कि गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक जैसी प्रमुख तकनीकी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है। इसके चलते हजारों भारतीय-अमेरिकी आईटी पेशेवर बेरोजगार हो गए हैं। गूगल ने 20 जनवरी को दुनिया भर में 12,000 नौकरियों को खत्म कर दिया था।

 पिछले हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 नौकरियों को खत्म करने की घोषणा की। अमेजन 18,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा 11,000 कर्मचारियों को पदमुक्त कर रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''राष्ट्रपति अच्छी तरह समझते हैं कि नौकरी खोने का प्रभाव परिवार पर कैसे पड़ सकता है।''

 उन्होंने आश्वासन दिया कि राष्ट्रपति बाइडेन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाए करेंगे कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था सभी के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि छंटनी के बावजूद, अमेरिका में बेरोजगारी की दर गिर रही थी, जो बाइडेन प्रशासन की आर्थिक नीतियों का परिणाम है।

ये भी पढ़ें:- जापान में Heavy Snowfall से तीन लोगों की मौत, जनजीवन हुआ प्रभावित