हल्द्वानी: नैनीताल जिले के आठ पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेंगे डीजीपी
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस विभाग में बेहतरीन काम करने वालों को गणतंत्र दिवस पर काम का इनाम मिलने जा रहा है। जिले के ऐसे आठ पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी अशोक कुमार खुद सम्मानित करेंगे।
पुलिस के मुताबिक कालाढूंगी थाने अपर उप निरीक्षक मंगल सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा जाएगा। इसी तरह रामगनर थाने के अपर उपनिरीक्षक नंदन सिंह और मुखानी थाने के मुख्य आरक्षी शिवराज सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा।
विशिष्ट कार्य के लिए लालकुआं थाने के आरक्षी चंद्रशेकर मल्होत्री, एसओजी के मुख्य आरक्षी त्रिलोक सिंह रौतेला, एसओजी के आरक्षी दिनेश नगरकोटी, सीओ ऑप्स के मुख्य आरक्षी इसरार नबी और साइबर सेल के आरक्षी अरविंद सिंह बिष्ट को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा।
