ऐसी फिल्मों को जरूर चलना चाहिए, कंगना रनौत ने की शाहरुख की पठान की तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने पर कहा है, पठान अच्छा कर रही है। ऐसी फिल्मों को जरूर चलना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हिंदी सिनेमा (दूसरी फिल्म इंडस्ट्री से) पीछे रह गया है। सभी अपने स्तर पर कोशिशें कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली : सिनेमा हॉल में पठान मूवी देखने आए लोगों में जमकर मारपीट, बुलानी पड़ी पुलिस, Video Viral

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाहरूख खान की फिल्म पठान की तारीफ की है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म आज हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज हो गयी है। कंगना रनौत ने फिल्म पठान की तारीफ की है। 

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि फिल्म पठान निश्चित रूप से काम करे और ऑडियंस इसे खूब पसंद करे। कंगना रनौत ने कहा, पठान अच्छा कर रही है। ऐसी फिल्में चलनी चाहिए और मुझे लगता है कि जो हमारे हिंदी सिनेमा वाले पीछे रह गए हैं, हर इंसान अपने लेवल पर कोशिश कर रहा है। मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्में चलनी चाहिए। 

ये भी पढे़ं- Pathaan Box Office Collection : पठान बनी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर, KGF को पछाड़ रचा इतिहास

 

 

संबंधित समाचार