प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि सरस्वती पूजा का यह अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।

माघ महीने की पंचमी को हर वर्ष बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है । ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान, कला में वृद्धि होती है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का यह सुअवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। मां विद्यादायिनी की वंदना से जुड़े इस पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

संबंधित समाचार