बाराबंकी: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे गए, एक के पैर में गोली लगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राम सनेही घाट, बाराबंकी। बीती रात कोतवाली रामसनेहीघाट  की पुलिस ने दो बदमाशो को धर  दबोचा। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग से एक बदमाश के पैर मे लगी गोली है। जिसे उपचार के लिए सीएचसी बनीकोड़र भेजा गया। इन बदमाशों ने दो दिन पहले एक किराने की दुकान पर लूट की थी। गुरुवार की देर रात कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में  करीब 10 बजे पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

 मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया है।  कोतवाली अंतर्गत दो दिन पहले दो लाख साठ हजार की एक किराने की दुकान पर हुई लूट को भी इन बदमाशों ने स्वीकार किया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि, पुलिस दरियाबाद ओवर ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग कर रही थी। 

पुलिस को दो युवक बिना  नंबर प्लेट के मोटर  पर सवार  दिखे।जब उनको रोका गया तो मोटर साइकिल तेज रफ्तार मे भगा ले गए पुलिस  पीछा करके जब ओवरटेक किया तो एक बदमाश ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की और एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। 

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।आरंभिक जांच में इनमें से एक बदमाश ने अपना नाम मुकेश निवासी ग्राम गनौरा शहर कोतवाली बाराबंकी बताया है जबकि जिस बदमाश को गोली लगी है वहां सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र का अनुराग है। अनुराग की सीतापुर में क्रिमिनल हिस्ट्री भी है।

एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों ने दो दिन पहले रामसनेही घाट क्षेत्र में हाईवे किनारे किराने की दुकान में लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। घायल बदमाश को सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया है। मौके पर सीओ हर्षित चौहान समेत भारी पुलिस बल मौजूद है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्रों में कोई बाघ तो कोई बना तेंदुआ, जागरूकता रैली के जरिए वन्यजीवों के संरक्षण पर दिया बल

संबंधित समाचार