हल्द्वानी: तराई पूर्वी वन डिवीजन में पहला पक्षी सर्वे शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन में पहली बार होने जा रहे पक्षी और जैव विविधता सर्वे शुरू हो गया है। नेचर गाइड, प्रशिक्षार्थियों, वन अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्वे के टिप्स दिए गए।

शुक्रवार को हीरा नगर स्थित डिवीजन कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वे का शुभारंभ कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो ने किया। उन्होंने कहा कि इस सर्वे से डिवीजन में पक्षियों की प्रजातियों, संख्या का एक वैधानिक डेटा तैयार करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा जंगलों में अलग-अलग वनस्पतियों व वाइल्ड लाइफ की भी जानकारियां इकट्ठा की जा सकेंगी। एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि इस सर्वे में विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षार्थी, नेचर गाइड, वन कर्मी व 11 रेंजों के वन कर्मी हिस्सा लेंगे। उन्हें सर्वे के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद सभी लोग सर्वे के लिए गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य, डीएफओ संदीप कुमार, एसडीओ संतोष पंत, गौला रेंजर चंदन सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे। 

 

 

संबंधित समाचार