गरमपानीः महत्वपूर्ण सेठी पुल की बुनियाद खोद रहे खनन तस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खनन विभाग की चुप्पी से तस्करों के हौसले हो रहे बुलंद

गरमपानी, अमृत विचार। ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सेठी पुल के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं।

बुनियाद के समीप से हो रहे खदान से भविष्य में खतरा बढ़ने की आशंका है। नदी क्षेत्र में जगह-जगह लगे रेत के ढेर अवैध खनन की हकीकत बयां कर रहे हैं। रात के वक्त धड़ल्ले से अवैध उपखनिज को ठिकाने लगाया जा रहा है। 

ब्लॉक मुख्यालय से तमाम गांवों को जोड़ने के लिए सेठी नदी पर बने वर्षों पुराने पुल पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है। अवैध खनन में जुटे तस्कर पुल की बुनियाद के आस-पास ही खदान में जुटे हुए हैं।

पुल के आसपास हो रहे खदान से महत्वपूर्ण सेतु की बुनियाद को खतरा बना हुआ है। लंबे चौड़े दायरे में खनन तस्करों ने बकायदा रेत के ढेर भी लगा दिए हैं।

दिन ढलने के बाद माफियाओं के सक्रिय होने से चोरी के रेत को ठिकाने लगाया जाता है। खनन विभाग की चुप्पी से खनन तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: उत्तराखंड पहुंचे बागेश्वर धाम के पं धीरेंद्र शास्त्री, विरोधियों को दी नसीहत - Amrit Vichar

संबंधित समाचार