हल्द्वानी: चेकिंग दल ने रंगेहाथ पकड़ा डीजल चोरी का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में विशेष श्रेणी का चालक चोरी के डीजल के साथ दिल्ली मार्ग पर पकड़ा गया। मामला खुलते ही परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।  

काठगोदाम डिपो की वाहन संख्या यूके 07 पीए 2843  का चालक दिल्ली से वापस हल्द्वानी के लिये आ रहा था। पिलखुवा के नजदीक चेकिंग दल ने बस को रोककर चेकिंग की। जिसमें यात्रियों के टिकट तो सही पाए गए। लेकिन चालक ने अपनी सीट के पीछे एक गैलन रखा हुआ था।

जिसके बारे में पूछताछ करने पर चालक ने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। दल के कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक ने तेल चोरी की बात कबूल कर ली। जिसे बाद में दल ने गैलन को अपने कब्जे में लेकर रिपोर्ट उच्चधिकारी को भेजी दी। दल में शामिल सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट, सहायक यातायात निरीक्षक नईमुद्दीन खां, ललित पांडे, पूरन डांगी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार