रुद्रपुर: गैस रिसाव प्रकरण में चूहे के मौत के कारणों की हुई नहीं हो पाई पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। 30अगस्त को थाना ट्रांजिटकैप में हुए गैस रिसाव प्रकरण में बरेली की रिपोर्ट आने के बाद चूहे के मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना था कि चूहे की मौत किस गैस से हुई होगी। इसका पता करने के लिए घटना के दौरान मृत चूहे को बरेली की एक लैब में भेजा गया था। पुष्टि नही होने के बाद भी पुलिस अपनी जांच जारी रखेगी।

बताते चलें कि 30 अगस्त 2022 को थाना ट्रांजिटकैंप इलाके में स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में जहरीली गैस रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई थी। जिसमें 36 लोगों की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकरण में पुलिस ने गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

वहीं घटनास्थल पर पुलिस ने मौके पर मृत अवस्था में एक चूहा भी मिला था। चूहे की मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने पशु चिकित्सकों की एक टीम ने चूहे के शव को बरेली इज्जत नगर के आईवीआरआई लैब भेजा था। शनिवार को आईवीआरआई की रिपोर्ट आने पर पता चला कि चूहे ने किसी भी प्रकार चूहे मार दवा नहीं खाई थी। मगर लैब के चिकित्सकों ने इस बात से भी इंकार कर दिया है।

चूहे की मौत किस गैस से हुई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चूहे के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लैब रिपोर्ट ने यह बताने में असमर्थता जताई है कि चूहे की मौत की किस गैस से हुई होगी। बावजूद इसके मामले की जांच जारी रहेगी।

संबंधित समाचार