जसपुर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने खड़क सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जसपुर के भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उनके भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर  भाजपाइयों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया और उनहें बधाई दी गई । खड़क सिंह ने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने विश्वास जताते हुए उनको जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे ।

उन्होंने 'सबका साथ-सबका विकास के साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बधाई देने वालों में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिला महामंत्री डॉ. सुदेश कुमार, कमल चौहान, मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, सरवन सिंह सिद्धू, सुधीर विश्नोई, विनोद प्रजापति, बलराम तोमर, तरुण गहलोत, प्रदीप गोयल, शीतल जोशी, रणवीर सिंह चौधरी, चौधरी ब्रजवीर सिंह, अशोक कुमार प्रजापति, निकेश अग्रवाल, अंकुर सक्सेना, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान,सनी पधान, डॉ. शिव किशोर, बृजेश गिरी, उमा विश्नोई, वीना नागर, रेखा गुप्ता, मोनी शर्मा, अनीता पवार, राधा रानी, विमला चौधरी, शाहिद सेनापति समेत दर्जनों भाजपाई शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- गदरपुरः बनारस के गन्ने की प्रजाति से हो रही दोगुनी आय  - Amrit Vichar

संबंधित समाचार