गदरपुरः बनारस के गन्ने की प्रजाति से हो रही दोगुनी आय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान गोविंद सिंह सैनी द्वारा बनारस से लाई गई गन्ने की पौध उगाने पर हाइब्रिड गन्ने की अच्छी फसल हो रही है। किसान गोविंद सिंह सैनी के खेत में लगे गन्ने की ऊंचाई देखकर हर कोई हैरान है। किसान सैनी के अनुसार इस प्रजाति को उगाकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।

गदरपुर की न्यू करतारपुर कॉलोनी निवासी किसान गोविंद सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में बनारस से लाया गया एक गन्ना का बीज लगाया था जो कि 15 फुट से भी अधिक लंबाई तक बढ़ रहा है जिसे टूटने से बचाने के लिए उन्होंने रस्सी बांस एवं तारों का सहारा दिया हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि लगाया गया गन्ना बेहद मीठा एवं नरम होने की वजह से लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तौल करने पर 1 गन्ने का वजन 5 किलो से अधिक निकला। उन्होंने अन्य किसानों से भी आय को दोगुना करने के लिए हाइब्रिड पौध लगाकर मुनाफा कमाने की अपील की।

यह भी पढ़ें- किच्छाः सीएचसी में एंबुलेंस की मांग को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन - Amrit Vichar

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात