नैनीतालः मासिक लोक अदालत में 417 मामलों का निस्तारण

नैनीतालः मासिक लोक अदालत में 417 मामलों का निस्तारण

नैनीताल, अमृत विचार। जनपद की अदालतों में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज अजय चौधरी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय, रामनगर और हल्द्वानी में 417 मामलों का निस्तारण कर सात लाख रुपये से अधिक अर्थदंड वसूला गया।

शनिवार को मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल में रमेश सिंह द्वारा 124 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर 1.65 लाख अर्थदंड वसूला। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट आयसा की कोर्ट में 23 वादों का निस्तारण कर 90 हजार अर्थदंड वसूला।

सिविल जज न्यायालय हल्द्वानी ज्योति बाला ने 26 विभिन्न वादों का निस्तारण कर 12200, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय हल्द्वानी अखिलेश कुमार पांडे ने 90 वादों का निस्तारण कर 1.39 लाख, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय हल्द्वानी सोनिया ने 15 मामलों का निस्तारण कर 49 हजार, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय हल्द्वानी मोहित महेश ने 52 मामलों में 87 हजार, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल गोयल ने 51 मामलों में 56 हजार, प्रथम अपर सिविल जज हल्द्वानी गुलिस्तां अंजुम ने 24 मामलों में 60 हजार, द्वितीय अपर सिविल जज हल्द्वानी अलका ने सात वादों में आठ हजार, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय रामनगर द्वारा 13 मामलों में 44 हजार, सिविल जज न्यायालय रामनगर कुलदीप नारायण द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर पांच हजार अर्थदंड वसूल किया।