फतेहपुर: परिवार के साथ सोए एमडीएम सप्लायर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सप्ताह भर पहले ही मुंबई से वापस लौटे सप्लायर की मौत का रहस्य अपनों के बीच दफन!
फतेहपुर, अमृत विचार। व्यवसायिक नगरी बिंदकी के ठठराही मोहल्ला निवासी अमित गुप्ता की रविवार की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अमित, मुंबई में मिड डे मील योजना के तहत भोजन की सप्लाई करता था। क्योंकि घर के अंदर प्रवेश करने का बाहर से कोई जरिया नहीं है। ऐसे में पुलिस का सख्त परिजनों पर भी टिका हुआ है।
अमित की हत्या की खबर 1:30 बजे रात पुलिस को लगी। जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया। एमडीएम सप्लायर के सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने के सबूत मिले। फॉरेंसिक टीम की पड़ताल के साथ ही पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की तहकीकात की।
एसपी का कहना है कि अमित परिवार के साथ सोए थे। उनकी पत्नी रविवार को ही बच्चों के साथ ससुराल लौटी थी। वह कुछ बता नहीं पा रही हैं। पति पत्नी के बीच अनबन की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें:-मुझे नहीं पता था कि आप ऐसे निकलोगे...! मंगेतर से चैटिंग के बाद युवती ने फंदा लगाकर दी जान, जानें क्या है पूरा मामला
