उत्तरकाशी: बड़कोट में 4 मकानों में लगी आग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक गांव में आग लगने से चार मकान जलकर राख हो गए। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

बड़कोट के तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने बताया कि घटना राना गांव में सोमवार देर रात करीब एक बजे हुई, जहां आग लगने से चार मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गए। उन्होंने बताया कि इन मकानों में रह रहे 11 परिवार बेघर हो गए हैं और इनके अंदर रखा खाद्यान्न, बिस्तर, कपड़े, नगदी, सोने चांदी के गहने सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

राजस्व विभाग, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में किसी प्रकार की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई। डंगवाल ने बताया कि पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी गयी है। अग्निकांड से उक्त परिवारों का करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

संबंधित समाचार