छलावा है केन्द्र सरकार का आम बजट :पवन पांडेय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आम बजट को लेकर सपा सरकार में मंत्री रहे पूर्वमंत्री तेजनारायण पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छलावा बजट पेश किया है। पिछले 9 वर्षों से भाजपा की सरकार नौजवानों को केवल ठगने का काम कर रही है। सरकार ने प्रतिवर्ष करोड़ों रोजगार देने का वादा किया गया था, आज नौजवानों का हाथ में केवल कटोरा है। किसान भुखमरी के कगार पर है, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, महंगाई चरम पर है, रोजगार कहीं नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है,हर क्षेत्र में देश और प्रदेश ठगा जा रहा है। सरकार केवल अपने उद्योगपति दोस्तों को खुश करने में सरकार लगी हुई है। विश्व के जो सबसे अमीर आदमी थे जिनका बड़ा नाम था आज उनकी पोल पूरे देश के सामने खुल गई है। आज वे 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक है। भाजपा सरकार के जो पूंजीपति साथी हैं उनको खुश करने वाला है।

ये भी पढ़ें -शिक्षक बोले : पुरानी पेंशन बहाली तो की नहीं, थमा दिया टैक्स का झुनझुना

संबंधित समाचार