कानपुर में अग्निवीर भर्ती रैली में सफल अभ्यार्थियों को बुलावा पत्र जारी

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अमृत विचार, लखनऊ। अग्निवीर भर्ती रैली के लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले 15 जनवरी को आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल अभ्यर्थियों को आरओ (मुख्यालय) लखनऊ में तीन फरवरी को कॉल अप लेटर का वितरण किया जायेगा।

मध्य कमान के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया किजो अभ्यर्थी उपरोक्त परीक्षा में मेरिट सूची में आए है, वे अपने प्रशिक्षण केंद्रों में जाने के लिए अपने कॉल अप लेटर आरओ (मुख्यालय) लखनऊ से प्राप्त कर लें। तीन फरवरी को आरएमडीएस सं.1001 से 3254 एवं 5001 से 7416 तक सुबह 8:30 बजे से शाम पांच बजे तक कॉल अप लेटर का वितरण किया जायेगा। अभ्यार्थियों के पास आरओ (मुख्यालय), लखनऊ द्वारा सीईई के लिए जारी किए गए उनके प्रवेश पत्र होने चाहिए।

अभ्यार्थियों को सरकार द्वारा जारी कोविड-19 एहतियाती दिशानिर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी जाती है। अभ्यार्थियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश करते समय मास्क पहनना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : स्वच्छ भारत मिशन में रैंक पाने की कवायद में जुटा नगर निगम

संबंधित समाचार