बरेली: कर्जदारों से संबंध न बनाने पर दे दिया तलाक
बरेली,अमृत विचार। शराबी व्यक्ति ने कई लोगों से हजारों रुपये कर्ज ले लिया। कर्ज चुकता न करने पर आरोपी ने पत्नी पर दोस्तों और कर्जदारों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। मुकरने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। मना करने पर पीड़िता के पति ने तीन तलाक दे दिया। किला क्षेत्र की महिला ने …
बरेली,अमृत विचार। शराबी व्यक्ति ने कई लोगों से हजारों रुपये कर्ज ले लिया। कर्ज चुकता न करने पर आरोपी ने पत्नी पर दोस्तों और कर्जदारों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। मुकरने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। मना करने पर पीड़िता के पति ने तीन तलाक दे दिया।
किला क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले इलाके के एक मोहल्ले के युवक से हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। पीड़िता ने बताया कि पहले पति ने भी उसे तलाक दे दिया था। वहीं दूसरा पति शराबी और जुआरी निकला। वह जुएं में सारी कमाई उड़ा देता था। अपने मायके से रुपये मंगवाकर घर का खर्च चलाती थी। इसी बीच उसे समझाकर दुबई नौकरी के लिए भेजा। लेकिन वहां से भी वह दो माह बाद चला आया। यहां आकर फिर से शराब पीना पतंगबाजी में रुपये लगाना शौक पालने लगा। जब सारी कमाई उड़ गई तो घर का खर्च चलाने में दिक्कत आने लगी।
इसी बीच उसने अपने दोस्तों से 50 हजार रुपये कर्ज ले लिए। वह शराबी किस्म का है। अपने साथ अपने दोस्तों को लाने लगा और उनसे संबंध बनाने का दबाव डाला। इनकार करने पर मारपीट करता था। पुलिस से शिकायत की तो पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोपी उसे अब लगातार धमकी दे रहा है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।
