सारण : विशेष छापेमारी अभियान में 24 लोग गिरफ्तार, 52 वाहन जब्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छपरा। बिहार में सारण के जिला पदाधिकारी राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला के नेतृत्व में बालू के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष छापेमारी अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार कर 52 वाहन जब्त किए गए। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने गुरुवार को यहां बताया कि यह सघन छापामारी पूरे जिला में की गयी है। अवैध बालू के खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध छापामारी अभियान में खनन विभाग के द्वारा कुल 52 वाहन जप्त किये गये। कुल 08 प्राथमिकी दर्ज की गयी। 

24 लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक करोड़ 38 लाख 20 हजार से अधिक की राशि जुर्माना के रूप में वसूली की गयी। कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्त्ता के द्वारा ओवरलोड बालू लदे वाहनों की जांच के क्रम में 11 वाहनों से 14 लाख से अधिक की राशि जुर्माना के रूप में वसूली गयी।

इसी तरह जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा 13 वाहनों की जांच से लगभग 14 लाख, अनुमंडल पदाधिकारी सदर के द्वारा 28 वाहनों से लगभग 35 लाख, अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा के द्वारा 20 वाहनों से लगभग 23 लाख, मोटरयान निरीक्षक, सारण के द्वारा जाँचे गये 60 वाहनों से लगभग 72 लाख, प्रवर्त्तन अवर निरीक्षक, सारण के द्वारा जाँचे गये 48 वाहनों से लगभग 48 लाख की राशि वसूल की गयी। कुल 180 ओवरलोडेड बालू वाले ट्रकों से 02 करोड़ से उपर की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली गयी। 

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में परफ्यूम IED से तबाही का प्लान ! एक आतंकी गिरफ्तार

संबंधित समाचार