गरमपानी: दो वर्षों से बजट का इंतजार कर रही पेयजल योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र में पेयजल संकट बड़ी समस्या बन चुका है। आए दिन आपूर्ति चरमराने से क्षेत्रवासी परेशान है। क्षेत्र को दोपांखी क्षेत्र से पेयजल आपूर्ति की जाती है।

बीते दो वर्ष पूर्व आपदा में क्षेत्र की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। विभाग ने बामुश्किल योजना को अस्थाई रूप से दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू की है। प्लास्टिक के पाइप पाइप से जलापूर्ति की जा रही है। प्लास्टिक के पाइपों से जलापूर्ति होने से आए दिन क्षेत्र में पेयजल संकट बढ़ता ही जा रहा है।

क्षेत्रवासी कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग उठा चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बजट उपलब्ध ना होने से योजना को स्थाई रुप से दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। अस्थाई रूप से पेयजल आपूर्ति की गई है।

क्षेत्र के कैलाश कांडपाल, विरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, कैलाश पिनारी, संजय सिंह आदि ने योजना के लिए समुचित बजट स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई है ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सके। चेतावनी दी है की यदि क्षेत्र की उपेक्षा हुई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

संबंधित समाचार