रामनगरः पत्थर से सिर कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, ग्रामीणों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर में एक व्यक्ति की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह नदी किनारे शव पड़ा मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

रामनगर के सावलदे गांव निवासी रमेश चंद्र 50 पुत्र विशन राम काश्तकार है। वह रात में अपने खेत की चौकीदारी करते हैं। शुक्रवार शाम को भी वह घर से अपने खेत के लिए निकले तो शनिवार सुबह घर नहीं पहुंचे। इस बीच गांव के ही छात्र अपने स्कूल जा रहे थे। उन्होंने नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी।

मौके ओर ग्रामीण पहुंचे तो शव की शिनाख्त रमेश चन्द्र के रूप में हुई। रमेश का सिर पत्थर से कुचला हुआ था। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस हत्या के मामले में जांच कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। 

संबंधित समाचार