संभल: शोभायात्रा में गोली लगने से युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

संभल: शोभायात्रा में गोली लगने से युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

बहजोई (संभल), अमृत विचार। शोभायात्रा के दौरान शराब के नशे में दो युवकों में विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने दूसरे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे बहजोई से मुरादाबाद रेफर किया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कला में शनिवार रात्रि प्रभात फेरी समापन पर भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। रात्रि 12:30 बजे जब शोभायात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर थी तभी गांव के दो युवकों में आपस में विवाद हो गया। इस दौरान गांव के ही नन्हे ने अपने तमंचे गोली चलाई तो गोली विनोद कुमार के हाथ में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

घायल युवक को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए विनोद को मुरादाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी नन्हे को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : जयंती पर याद किए गए संत रविदास, कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण