बरेली: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंजीनियर की पत्नी ने देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसका पता परिजनों को चला तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

थाना किला क्षेत्र की छावनी की रहने वाले पूजा मिश्रा पुत्री वेद प्रकाश मिश्रा की शादी फरीदपुर परा मोहल्ला के रहने वाले रोहित पांडे पुत्र योगेश पांडे के साथ हुई थी। रोहित पांडे टाटा कंपनी में इंजीनियर है और मौजूदा समय में उनकी तैनाती लद्दाख में है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा मिश्रा को ससुरालियों तरह-तरह से परेशान करते थे और आए दिन कोई ना कोई डिमांड करते रहते थे। जिस वजह से पूजा काफी परेशान रहती थी। परेशान होकर देर रात पूजा ने घर में लगी खूंटी से फंदा बांधकर सुसाइड कर लिया। 

सुबह देर तक पूजा कमरे से बाहर नहीं आई। शक होने पर ससुर ने मायके पक्ष को जानकारी देकर बुला लिया। सूचना पर मृतका के भाई विपिन और मनोज फरीदपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई मनोज ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष
दिल्ली अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान, होटल- रेस्टारेंट आदि में आग से बचाव के परखे इंतजाम
रामभक्तों के लिए खुशखबरी : राममंदिर में ऑनलाइन मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा, जरूरतमंदों को नहीं होगी असुविधा
Ayodhya News : कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने संभाला पदभार, कहा- कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने की जरूरत