हल्द्वानी: उत्तराखंड रोडवेज ने भी यूपी रूट पर बढ़ाया बस किराया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपी रोडवेज द्वारा किराया बढ़ाने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी यूपी से गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया है। किराए की नई दरें बुधवार (आज) से लागू हो जाएंगी।
 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मंगलवार से बसों का किराया बढ़ा दिया है। इसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी यूपी रूट की बसों के किराए में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में इन रूटों पर 1.05 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाता था।

अब प्रति किलोमीटर के लिए यात्रियों को 1.30 रुपए किराया चुकाना होगा। यानी अब प्रति किलोमीटर 25 पैसा अधिक किराया देना होगा। यूपी रोडवेज की बसों में मंगलवार से किराए की नई दरें लागू हो गई हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम में भी बुधवार से बढ़ा हुआ किराया लागू हो जाएगा। निगम की 50 से अधिक बसें यूपी रूट पर चलती हैं जिनमें अब याात्रियों को महंगी दरों पर सफर करना पड़ेगा। 

संबंधित समाचार