पंतनगर: किसान मेला में होंगे किसानों के लिए विशेष आकर्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेले के दौरान होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर विश्वविद्यालय में 25 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले 113 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी में किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी।

गांधी पार्क में लगाये जाने वाले इस चार-दिवसीय मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 25-26 फरवरी को फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे शैक्षणिक डेयरी फार्म, नगला पर संकर बछियों की नीलामी और 26 फरवरी को मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

25-27 फरवरी को कृषक वैज्ञानिक संवाद/कृषक गोष्ठी दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय के परिसर में पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेले के अंतिम दिन 28 फरवरी को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का गांधी हॉल में 3 बजे से आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं मेले में लगे स्टॉलों को उनके प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। किसान मेले के लिए फर्मों द्वारा पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानीः दंपति बनकर आए जालसाज ने दुकानदार को लगाई चपत

संबंधित समाचार