Film Dunki के बाद क्रिकेटर Lala Amarnath की बायोपिक बनाएंगे राजकुमार हिरानी! शाहरुख को दिया था फिल्म का ऑफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाला अमरनाथ की बायोपिक की तैयारी हिरानी साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन शाहरुख की ओर डंकी को चुने जाने के बाद इसे रोक दिया गया था

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक राजकुमार हिरानी मशहूर क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। राजकुमार हिरानी इन दिनों शाहरुख खान को लेकर फिल्म डंकी (Dunki) बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म डंकी  बनाने के बाद राजकुमार हिरानी मशहूर क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाएंगे। 

चर्चा है कि राजकुमार कुमार हिरानी ने शाहरुख खान को फिल्म डंकी के साथ लाला अमरनाथ की बायोपिक का भी ऑफर दिया था। हालांकि, शाहरुख ने डंकी को चुना। 

बताया जा रहा है कि लाला अमरनाथ की बायोपिक की तैयारी हिरानी साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन शाहरुख की ओर डंकी को चुने जाने के बाद इसे रोक दिया गया था। अब हिरानी डंकी के बाद दोबारा इस बायोपिक को बनाने का मन बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राइटिंग टीम को स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए कह दिया है।

लाला अमरनाथ का क्रिकेट करियर
लाला अमरनाथ का जन्म साल 1911 में हुआ था। वह राइट हैंड बैट्समैन होने के साथ ही मीडियम फास्ट बॉलर थे। लाला अमरनाथ ने भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक जड़े। इसके अलावा उन्होंने 45 विकेट भी लिए। लाला अमरनाथ ने 186 घरेलू मैच भी खेले। लाला अमरनाथ का 88 साल उम्र में 2000 में निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें :  Alone Song Released : कॉमेडियन कपिल शर्मा को गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, गुरु भी रहे साथ...देखें वीडियो

संबंधित समाचार