हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवा प्रदेश युवा मुख्यमंत्री के नारे को पूरी तरह विफल बताया  

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार को बुद्ध पार्क में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। बेरोजगारों युवाओं ने पेपर लीक मामले की जांच एसआईटी से कराने, नकल विरोधी कानून को सख्त बनाने तथा पटवारी भर्ती परीक्षा राज्य संघ लोकसेवा आयोग से न कराने की मांग की। 


 इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव लोचन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हो गई है।  एक ओर पार्टी युवा प्रदेश युवा मुख्यमंत्री का नारा देती है, वहीं युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कर रही है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। युवाओं ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सचिव सूरज कुमार, आप किसान मोर्चा हरीश पांडे, कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष संजय कश्यप, गौरव कश्यप, मनोज,प्रमोद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार