काशीपुर: फूड सेफ्टी व सफाई के प्रति किया जागरूक
काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड एफडीए ने सादिक मसीह मेडिकल सोशल सर्वेट सोसाइटी दिल्ली के सहयोग से कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया। जिसमें होटल व रेस्टोरेंट मालिकों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
एफएसएसएआई प्रशिक्षक प्रेम चंद्र शर्मा ने एफएसएसए 2006 के अनुसार विभिन्न खाद्य सुरक्षा आवश्यक्ताओं पर चर्चा की। एफएसओ पवन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में काशीपुर व जसपुर क्षेत्र के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हे फूड सेफ्टी व साफ सफाई से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण से संबंधित सवाल जवाब किये। कार्यक्रम में समन्वयक अकील अहमद व आदित्य पांडे रहे।
