एनएचएआई परियोजनाओं पर सरकार हरसंभव सहयोग को तैयार: स्टालिन
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सभी परियोजनाओं के लिए पूरी तरह समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया है। स्टालिन ने शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से राष्ट्रीय राजमार्ग-4 (एनएच-4) के श्रीपेरंबुदूर से वालाजापेट खंड पर छह लेन के काम में तेजी लाने का आग्रह किया और सड़क को बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए एनएचएआई को उपयुक्त निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।
ये भी पढ़ें- सरकार के निर्देश पर ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील वापस
संसद में केंद्रीय मंत्री के जवाब के बारे में उनका ध्यान आकर्षित करते हुए स्टालिन ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि यह धारणा बनाई गई कि राज्य सरकार एनएचएआई के साथ सहयोग नहीं कर रही है। केंद्रीय मंत्री को एक अर्ध-आधिकारिक पत्र में द्रमुक प्रमुख ने राज्य में एनएचएआई परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए अपनी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को सूचीबद्ध किया और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद में आपके उत्तर में रेखांकित किया गया है कि राज्य सरकार एनएचएआई के साथ सहयोग नहीं कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने चेन्नई से रानीपेट (राष्ट्रीय राजमार्ग-4) तक मौजूदा सड़क खंड की स्थिति में सुधार के लिए संसद के पटल पर द्रमुक सांसद दयानिधि मारन की ओर से केंद्रीय मंत्री से किए गए अनुरोध का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह भाग चेन्नई शहर और इसके बंदरगाहों कांचीपुरम, वेल्लोर, रानीपेट, होसुर और कृष्णागिरी में औद्योगिक समूहों के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें- VIDEO : Dettol से मुंह साफ कर दो भइया, कांग्रेस पर सीतारमण का तंज
