मल्लिकार्जुन खरगे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाया अदाणी को बचाने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। श्री खरगे ने शनिवार को झारखंड के पाकुड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर अदाणी को बचाने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की कुल संपत्ति वर्ष 2019 में 1 लाख करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें - सोने के दांतों से मिला सुराग, पुलिस ने 15 साल बाद जडेजा को दबोचा, बड़ी फिल्मी है ये सच्ची कहानी

महज ढाई साल में उसकी संपत्ति बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये हो गयी।ये कैसे हुआ। श्री खरगे ने आरोप लगाया कि देश की सारी संपत्तियां एक व्यक्ति के हाथों में सौंप दी गयी है लेकिन हमने इस मुद्दे को संसद में उठाया।सरकार को इस सवाल का जवाब देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि हमारे सवाल का जवाब देने की बजाय सरकार इसे असंसदीय करार दे दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत की। हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी स्थित श्रीकुंड हाई स्कूल मैदान से हुई।

यह इलाका साहिबगंज जिला में पड़ता है। उल्लेखनीय है कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का यह पहला झारखंड दौरा है और इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

ये भी पढ़ें - 14 फरवरी : सरकार के निर्देश पर ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील वापस

संबंधित समाचार