नैनीताल: बंद घर में चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र में बंद घर में सेंधमारी कर दो लाख की नगदी और करीब 50 हजार के जेवर चुराने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है।


पिलग्रिम लॉज कंपाउंड मल्लीताल निवासी माहिन जमाल ने कोतवाली में शिकायत देकर कहा था कि बीते माह सात जनवरी को वह परिवार समेत बहन की शादी के सिलसिले में रामपुर चला गया था। बीते आठ अगस्त को जब वह घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा खोलने के बाद भीतर के सभी दरवाजे, अलमारी टूटे हुए मिले। साथ ही अलमारी में दो लाख की नगदी और जेवर भी गायब मिले। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चोरों की तलाश को लेकर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

 

संबंधित समाचार