हल्द्वानीः स्टोन क्रशर मालिकों ने गौला संघर्ष समिति के खिलाफ खोला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ओवरलोडिंग का विरोध कर रहे गौला संघर्ष समिति के खिलाफ क्रशर मालिकों ने मोर्चा खोल दिया है। समिति के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्रशर मालिक एसएसपी से मिले और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। 

क्रशर मालिकों ने एसएसपी पंकज भट्ट को बताया कि कुछ डंपर स्वामी गौला संघर्ष समिति के पदाधिकारी बनकर आए दिन क्रशर स्वामियों से गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं। क्रशर परिसरों में झुंड में पहुंच कर कर्मचारियों और क्रशर स्वामियों को भयभीत करते हैं। 

बरेली-लालकुआं रोड पर गाड़ियों को रोककर अवैध वसूली करते हैं। जो वाहन-स्वामी खनिज लेकर चलने को तैयार है, उन्हें भी नहीं चलने दिया जा रहा। इससे न सिर्फ सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि खनन लक्ष्य की प्राप्ति भी नहीं हो पा रही। इसमें जीवन कबड़वाल, रमेश जोशी, नफीश, नवीन जोशी, रमेश जोशी आदि शामिल हैं। 

क्रशर मालिकों ने एसएसपी से कार्रवाई के साथ सुरक्षा देने की मांग की है। शिकायतकर्ता क्रशर स्वामियों में लालकुआं स्टोन क्रशर, पाल स्टोन क्रशर, उत्तराखंड स्टोन क्रशर, देवभूमि स्टोन क्रशर, विनोद स्टोन क्रशर, सागर स्टोन क्रशर, हिमालया स्टोन क्रशर, कृष्णा स्टोन क्रशर, आकृति स्टोन क्रशर, जगदम्बा स्टोन क्रशर, बाला जी स्टोन क्रशर, जय श्रीराम स्टोन क्रशर, जेपी स्टोन क्रशर, सुभाष स्टोन क्रशर व विंध्यवासिनी स्टोन क्रशर के प्रतिनिधि शामिल रहे।

संबंधित समाचार