मथुरा: डीएम-एसएसपी ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का किया निरीक्षण, कंट्रोल रूम और प्रश्नपत्र रखे सील कमरों की देखी सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। 16 फरवरी से होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी ने कसरत शुरू कर दी है। शनिवार को जिलाधिकारी और एसएसपी राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने परीक्षाओं को लेकर अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, साथ ही कमियां मिलने पर उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये।

ये भी पढ़ें- मथुरा: बलिदान दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

विदित हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 16 फरवरी से 04 मार्च 2023 तक संचालित होने वाली हाईस्कूल एवं इंण्टरमीडिएट परीक्षा का रोस्टर जारी कर दिया है। रोस्टर जारी होने के बाद अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने की व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जीआईसी इंटर कॉलेज स्थित उन सील कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया जिनमें बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र रखे हुए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं को सकुशल, शान्तिपूर्वक व नकल विहीन सम्पन्न कराये के लिए जीआईसी इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र तथा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 126 परीक्षा केंद्रों पर 81030 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जीआईसी इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर सीधी नजर रखी जाएगी साथ ही इसकी लाइव रिकार्डिंग भी होगी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी कीमत पर बोर्ड परीक्षाओं में नकल नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात रहेगी। ताकि परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराया जा सके।

ये भी पढ़ें- मथुरा: भजन कीर्तन के साथ नृत्य कर महिलाओं का विरोध, गांव के लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 

 

संबंधित समाचार