बहराइच : घर के बाहर खेल रहे बालक पर तेंदुए का हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीएचसी से बालक को जिला अस्पताल किया रेफर

अमृत विचार,बहराइच। निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्रामसभा रमपुरवा के मजरा हरैय्या में शनिवार शाम सात बजे घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज अंतर्गत हरैय्या गांव निवासी राकेश वर्मा का 5 वर्षीय पुत्र शिवम शाम को 7 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकल कर आए तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही बालक चीखने लगा। बालक के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़। तेंदुए को देखकर परिवार व आसपास के लोगों ने हांका लगाया। जिस पर तेंदुआ बालक को घायल कर जंगल की ओर चला गया।

तेंदुए के हमले में घायल बालक को परिवार के लोग लहूलुहान हालत में पीएचसी सुजौली लेकर गए। जहां से बालक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि वन कर्मियों को गांव भेजा जा रहा है। घायल को आर्थिक सहायता राशि दी जायेगी।

यह भी पढ़ें : बहराइच : बाइक बनी आग का गोला, लोग बनाते रहे वीडियो

संबंधित समाचार