अयोध्या में आरएसएस ने चलाया एक पेड़ देश के नाम अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत जनपद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विकास खण्ड सोहावल में अशोक के पौधे लगाये और अमलतास तथाअर्जुन का बीजरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने  वसुधा को हरा-भरा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला पर्यावरण संयोजक धर्मवीर सिंह चौहान ने बताया कि संपूर्ण विश्व ग्लोबल वार्मिंग और उसके कारण हो रहे क्लाइमेट में भयंकर बदलाव से भयभीत है। देश में प्रति व्यक्ति केवल 28 पेड़ ही हैं, जबकि आवश्यकता प्रति व्यक्ति 422 पेड़ की है । पेड़ों की प्रति व्यक्ति यह संख्या अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार निर्धारित की गई है। जिला पर्यावरण सह संयोजक हरिसहाय  ने बताया कि प्रथम चरण में बीजरोपण से पौधरोपण करना है। 

इस अवसर उपस्थित कार्यकर्ताओं को नीम, पाकड़, पीपल, बरगद, जामुन, चितवन, गूलर के एक सौ एक पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में अभिषेक, विशाल, सुनील सिंह, सुरेंद्र कोरी,राजकुमार, लवकेश, विश्वास, शुभम सिंह, कपिलदेव तिवारी, आशुतोष सिंह, कुलदीप कांत व  इंद्रदेव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: खेलो इंडिया खेलकर लौटे थांगता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

संबंधित समाचार