रुद्रपुर: बैंक का अधिकारी बताकर खाते से उड़ाए 71600रुपये
रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा बस्ती निवासी एक व्यक्ति के खाते से बैंक का अधिकारी बताकर हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। वार्ड-19 खेड़ा बस्ती निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में बजत खाता है।
30 नवंबर 2022 से एक दिसंबर 2022 को खाते से अचानक 71600 रुपये निकाले गए। बताया कि इससे पहले एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। जो अपने को बैंक का अधिकारी बता रहा था। जिसका आधारकार्ड एवं पैन कार्ड से उस की पहचान नितित कुमार के नाम से हुई है। बताया कि कॉलर को किसी भी प्रकार का कोई ओटीपी व दस्तावेज नहीं देने के बाद भी उसके खाते से हजारों रुपये की नकदी उड़ा दी है।
जब इस संबंध में संबंधित बैंक से जानकारी मांगी तो उन्होंने किसी प्रकार से कोई भुगतान या फिर धनराशि वापिस करने से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने मामले की तहरीर साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
