कालाढूंगीः नकल रोकने के लिए कड़े कानून को युवाओं ने सराहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कालाढूंगी मंडल की ओर से अध्यक्ष विक्रम जंतवाल के नेतृत्व में प्रदेश में कठोर नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। 

रविवार को पार्वती गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के हितैषी हैं।  इसी क्रम में सरकार ने कठोर नकल विरोधी कानून को लागू कर दिया।

इस कानून में नकल माफिया पर 10 करोड़ का जुर्माना, उम्रकैद और नकल में लिप्त पाये जाने पर अभ्यर्थी को 10 साल की सजा और 10 लाख के जुर्माने का प्रस्ताव है। विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस की सरकार वाले प्रदेश राजस्थान में पिछले एक साल में बहुत से पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं। 

बैठक में मंडल महामंत्री विनोद बुडलाकोटी, हरीश मेहरा, कुंदन जंतवाल, कविता वालिया, गोपाल बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, तारा दत्त रखोलिया, पूरन जोशी, ममता शाह, आरती टम्टा, नवीन पाण्डेय, आंनद खानायत, श्याम दत्त रखोलिया, विक्रम कार्की, महेन्द्र मेहरा, देवेंदर बिष्ठ, मोहन खोलिया, कैलाश बुडलाकोटी, अखलेश वर्मा, कुंदन बसेड़ा, विनोद जोशी, राजू जंतवाल, सचिन मेहरा, भुवन कुमार समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

संबंधित समाचार