हल्द्वानी: जंगल में 12 साल की लड़की से दुष्कर्म, दुकान पर बैठी लड़की को ले गया था फुसला कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान पर बैठी 12 साल की लड़की को आरोपी बरगला कर जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे अगवा करने की कोशिश की। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा, टीपीनगर में उनकी दुकान है और बीती 9 फरवरी को उनकी 12 साल की बेटी दुकान पर बैठी थी। तभी रूपनगर पीलीकोठी मुखानी निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र दान सिंह दुकान पर पहुंचा। देवेंद्र बहला-फुसला कर लड़की को जंगल में ले गया।

जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात काफी होने पर भी जब लड़की घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी तलाश की। अगले दिन सुबह करीब साढ़े तीन बजे लड़की आरोपी के साथ बस अड्डे मिली।

परिजन उसे घर ले आए। वो पूरे दिन बिस्तर पर पड़ी रही, लेकिन किसी से कुछ नहीं कहा। मां से ज्यादा पूछने पर लड़की ने सब कुछ बता दिया। जिसके बाद लड़की की मां तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंची। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार