रुद्रपुर: भाई पर तलवार से जानलेवा हमले का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बगवाड़ा के रहने वाले एक युवक ने अपने ही भाई पर तलवार से जानलेवा हमला करने के प्रयास का आरोप लगाया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बगवाड़ा निवासी अमनदीप विर्क ने बताया कि उसका भाई इंद्रपाल सिंह अपने परिवार के साथ अलग रहता है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। बताया कि भाई को कई बार गलत संगत छोड़ने के लिए समझाया। मगर वह नहीं माना और उससे रंजिश रखने लगा।

आरोप था कि भाई किसी न किसी बात पर उससे विवाद करता है और हाथापाई पर उतारु हो जाता है। बताया कि रविवार को वह अपने घर में ही था। इसी दौरान अचानक भाई इंद्रपाल तलवार लेकर उसके घर आ गया और जानलेवा हमला करने का प्रयास किया तो उसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि भाई ने बंद दरवाजे पर कई बार तलवार से हमला कर तोड़ने का प्रयास किया। शोरशराबा सुनकर स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर भाई जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार