बाजपुर: रेलवे ट्रैक किनारे मिला श्रमिक का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। रेलवे ट्रैक किनारे श्रमिक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया युवक के माल गाड़ी की चपेट में आने की बात सामने आ रही है।
सोमवार की प्रात: करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक की जांच-पड़ताल के लिए रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले रेलवे कर्मचारी महेंद्र सिंह ने बाजपुर-बेरिया दौलत के निकट रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना उसने रेलवे स्टेशन पर दे दी।

बाजपुर कोतवाली में तैनात एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर आवश्यक जानकारी ली। एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि शव की शिनाख्त ग्राम कुतुहापुर थाना कांठ जिला शाहजहांपुर (उप्र) निवासी देव सिंह (42) पुत्र लालराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले वह काम के सिलसिले में अपने जीजा बृजपाल के पास आया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

संबंधित समाचार