बरेली की प्रियभाषनी पाठक ने जीता मिसेज डिवाइन का खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जयपुर के मैरियट होटल में चल रही मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में बरेली की  प्रियभाषनी पाठक ने शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में मिसेज डिवाइन का खिताब प्राप्त कर बरेली का मान बढ़ाया है।
बताते चले कि जयपुर के मैरियट होटल में Mrs India प्रतियोगिता के फाइनल का आयोजन किया गया है। जिसमें कई शहरों के लोगों ने प्रतिभाग किया।

WhatsApp Image 2023-02-13 at 7.03.56 PM (1)

प्रियभाषनी पाठक ने इससे पहले दिनांक 20 अगस्त 2022 को आयोजित प्रथम चरण में मिसेज़ बरेली का खिताब जीतकर सेमी फाइनल में स्थान बनाया था। उन्होंने सेमी फाइनल में सेकेंड रनर अप रहकर फाइनल में स्थान बनाया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन Forever Star India द्वारा किया जा रहा है। प्रियभाषनी पेशे से एक सफल अधिवक्ता हैं व घर संभालने के साथ साथ अपने पेशे से पूरा न्याय करती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति अमिताभ भंज व बहन पदमाशिनी सहित पूरे परिवार को दिया है।

संबंधित समाचार