धर्मेन्द्रसिंह राठौड़ ने किया वरिष्ठ नागरिक रेलगाडी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना
अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह राठौड ने आज अजमेर रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना - 2022 के तहत अजमेर से जगन्नाथपुरी की विशेष रेलगाडी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राठौड ने देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वरिष्ठ यात्रियों को शुभकामनाएं दी और हाल ही में बजट घोषणा में आगामी दो वर्षों में एक लाख यात्रियों को विभिन्न तीर्थों की यात्रा को पुण्य का काम बताया।
ये भी पढ़ें - PM त्रिपुरा में वाम-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बेचैन हैं : माणिक सरकार
उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री ने आयोध्या - सम्मेदशिखरजी - बैजनाथ - कर्नाटक के श्रवणबेलगोला आदि को जोडकर सबका ध्यान रखा है जिसका लाभ सभी को मिलने वाला है। उन्होंने तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्रियों को कहा कि वे पवित्र काम के लिये जा रहे है मौका मिला तो मैं पाछे उनके दर्शन करने आऊंगा। स्वयं को पुष्कर के नांद का रहने वाला बताते हुए कहा कि मैंने भी 24 कोसीय पदयात्रा की है, यात्रा का फल सबको मिलता है।
उक्त तीर्थ रेल दिन में 12.30 बजे रवाना की गई जो चित्तौडगढ के चन्देरिया एवं कोटा से यात्रियों को लेते हुए जगन्नाथपुरी पहुंचेगी। अजमेर संभाग से 370 यात्री रवाना हुए है। समारोह में संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा कलक्टर अंशदीप के साथ राज्य कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश टंडन मंचासीन रहे।
ये भी पढ़ें - जांच दिग्विजय की और कांग्रेस के डीएनए की होनी चाहिए: शिवराज सिंह चौहान
