बहराइच: सीमावर्ती गांवों में राष्ट्रीय भावना की अलख जगा रहा सीमा जागरण मंच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के चुरवा ग्राम पंचायत में  सीमा जागरण मंच के मिहींपुरवा खण्ड इकाई की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों से सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ ने सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

विकास खंड मिहीपुरवा के ग्राम पंचायत चुरवा में आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीणों व संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री ने राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।साथ ही सीमावर्ती ग्रामीणों को सजग रहते हुए ऐसी तत्वों से निपटने के लिए उनके दायित्व और कर्तव्य बोध से अवगत कराया।

cats0

संबोधन के दौरान प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि विदेशी ताकतें हमारे देश को कमजोर करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। राष्ट्र विरोधी ताकतों से निपटने के लिए सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास करती है। लेकिन सरकार के साथ-साथ सीमा पर बसे होने के नाते हम ग्रामीणों को भी सीमा की सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा। 

क्योंकि जब देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी तभी देश सुरक्षित होगा। ग्रामीणों से संवाद के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय स्तर की स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क सम्बंधित समस्याओं से भी अवगत कराया गया। स्वास्थ्य केन्द्र के संबंध में चर्चा करते हुए प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ ने क्षेत्रवासियों सीमा जागरण मंच की तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

 बैठक की अध्यक्षता सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री योगेन्द्र मौर्य ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता  हेमराज वर्मा, पिन्टू शर्मा,सीमा जागरण मंच के राम किशोर वर्मा, विजय बहादुर , दीनानाथ, घनश्याम, दिलीप कुमार, हृदय राम यादव, दीनदयाल , गुलाब चंद्र ,विनायक वर्मा , हरिश्चंद्र, राजेश वर्मा सहित काफी संख्या में सीमावर्ती गांव के क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-कैबिनेट बैठक में सीएम योगी को मंत्रियों ने दी GIS के सफल आयोजन पर बधाई, 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर

संबंधित समाचार