अल्मोड़ा: आपदा में क्षतिग्रस्त दीवार नहीं हो सकी ठीक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के तल्ला गली जाखन देवी में बीते वर्ष आपदा में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार को अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। जिस कारण इस मोहल्ले में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार के क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से होकर जाने वाला नाला भी बंद हो गया है। जिस कारण नाले से आने वाला गंदा पानी अब सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, लेकिन कई बार की मांग के बाद भी विभाग क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक नहीं कर रहा है, जिससे अब स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

संबंधित समाचार